थाना रोहड़ाई पुलिस ने गत वर्ष गांव रोहडाई निवासी एक व्यक्ति से दो ट्रांजेक्शन के जरिए एक लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव के छाबड़िया भजनावाली ढाणी धर्मदड़ा निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।