गिरियक: पावापुरी थाना क्षेत्र के कर्मपुर के पास ट्रक पलटने से चालक को आई मामूली चोटें
पावापुरी थाना क्षेत्र के कर्मपुर के समीप रविवार की सुबह करीब 7 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें ट्रक चालक को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से चालक को बाहर निकाला गया। वहीं सूचना मिलते ही पावापुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर चालक को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है।