बनमनखी: घरेलू गैस सिलेंडरों की कथित कालाबाजारी पर प्रशासन ने की कार्रवाई, 9 भरे और 3 खाली सिलेंडर किए जब्त
बनमनखी। अनुमंडल मुख्यालय स्थित एनएच-231 (पूर्णिया–सहरसा मार्ग) पर पुरानी बस स्टैंड के समीप गुप्त सूचना के आधार पर प्रशासन ने घरेलू गैस सिलेंडरों की कथित कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई की। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) प्रमोद कुमार के नेतृत्व में हुई छापेमारी में 9 भरे एवं 3 खाली घरेलू गैस सिलेंडर, एक टोटो तथा टोटो चालक सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर बनमनखी थाना