बहेड़ी: देवरनिया थाना क्षेत्र के बिचपुरी ढाल के पास चोरी की मोटरसाइकिल के साथ ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल
देवरनिया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक देवरनिया कोतवाली प्रभारी आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में बीती रात चेकिंग के दौरान देवरनिया थाना क्षेत्र के बिचपुरी ढाल के पास से पुलिस टीम ने चोरी की एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल के साथ ऑटो लिफ्टर आकाश पुत्र कुंवरसेन निवासी चंदपुर चुबकिया थाना देवरनिया को गिरफ्तार कर लिया ।