नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत जीविका, बेगूसराय द्वारा जिले के सभी 18 प्रखंडों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
55 सीएलएफ एवं 2009 ग्राम संगठनों में शपथ ग्रहण, जागरूकता रैली, हस्ताक्षर अभियान, जनसंवाद एवं सामुदायिक बैठकों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में जीविका दीदियों एवं ग्रामीणों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
इस दौरान लघु फिल्मों का प्रदर्शन, रंगोली प्रतियोगिता तथा नशा मुक्ति हेल्पलाइन 14446 की जानकारी भी दी गई।
जिला प्रशासन एवं जीविका ने नशा मुक्ति को सामाजिक परिवर्तन का जनआंदोलन बनाकर समाज को स्वस्थ, सुरक्षित एवं समृद्ध बनाने का आह्वान किया।
@iprdbihar
#nashamuktbihar
#nashamuktbharatabhiyaan
@msjegoi
#begusarai
54 views | Begusarai, Bihar | Jun 23, 2026