कालपी: मैनूपुर गांव में फायरिंग, हमला और पथराव के मामले में FIR न दर्ज होने पर पुलिस पर आरोप, पीड़ित ने सीओ से की शिकायत
Kalpi, Jalaun | Jul 4, 2026 कालपी के ग्राम मैनूपुर निवासी प्रमोद कुमार दीक्षित ने आरोप लगाया है कि 3 जुलाई की रात उनके घर के बाहर फायरिंग, लाठी-डंडे से हमला और पथराव की घटना हुई, लेकिन पुलिस ने उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की। उनका कहना है कि कार्रवाई के बजाय उन्हें और उनके बेटे को घंटों थाने में बैठाए रखा गया तथा मेडिकल भी नहीं कराया गया। वही पीड़ित ने शनिवार दोपहर 2 बजे सीओ से शिकायत की है।