रामगढ़ चौक: रामगढ़ चौक प्रखंड में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार, 263 में से केवल 10 योजनाएं पूरी
रामगढ़चौक प्रखंड के पंचायतों में विकास योजनाओं की रफ्तार उम्मीद के मुताबिक नहीं रही।वर्ष 2025-26 में 263 योजना में से मात्र 10 ही पूरी हो सकी है।इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि अधिकांश योजनाएं अभी निर्माणाधीन या अधूरी है।जिससे पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की गति पर सवाल उठने लगे हैं।हालांकि गली-नाली, पीसीसी सड़क,आरसीसी नाला, चापाकल और भवन निर्माण जैसे कार्य हुए हैं