गोरखपुर: चोरी के मामले में एक अभियुक्त को रामगढ़ ताल पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी का सामान हुआ बरामद
18 6.2024 को वादी मुकदमा ने तहरीर देकर बताया कि बंद मकान से अज्ञात चोरों द्वारा घर में रखे अलमारी का लाकर तोड़कर रुपए गहने चुरा लिए गए हैं। इस संबंध में थाना रामगढ़ ताल पर मुकदमा पंजीकृत किया गया, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडे और उनकी टीम द्वारा थाना रामगढ़ ताल पर पंजीकृत मुकदमे में वांछित अभियुक्त दीपक निषाद को चोरी के समान के साथ गिरफ्तार किया गया है।