गोरखपुर: सहजनवा क्षेत्र का रहने वाला पीड़ित पहुंचा गोरखपुर प्रेस क्लब, स्थानीय भाजपा नेता की शह पर जमीन कब्जा करने का लगाया आरोप
सहजनवा थाना क्षेत्र का रहने वाला जयशंकर मौर्य आज गोरखपुर प्रेस क्लब पहुंचा उसने बताया कि उसकी चार डिसमिल जमीन को ईश्वर चंद्र जायसवाल कब्जा कर रहे हैं जिसको लेकर वह एसडीएम से मिला एसडीएम ने टीम गठित कर पैमाईश करवाई तो साढ़े बारह मीटर जमीन कब्जा किया गया था। जहां पर उन्होंने चिन्हित कर दिया, पर अब भाजपा नेताओं के दबाव पर सुलह करने की बात कर रहे हैं।