गोरखपुर: जिला महिला अस्पताल पर सीएमओ ने छोटे बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाकर की विटामिन-ए सम्पूर्ण अभियान की शुरुआत
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इस अवसर पर बताया कि विटामिन ए की खुराक बच्चों को कुपोषण, मिजल्स, डायरिया और रतौंधी से बचाती है । यह बच्चे के विकास में मददगार है। इसके सेवन से निमोनिया और डायरिया का खतरा कम हो जाता है। शरीर में विटामिन ए की कमी से रोग प्रतिरोधक क्षमता घटती है। आंख कमजोर होने की आशंका होती है। इसकी कमी से बच्चे के शरीर बढ़ने में भी कमी आ सकती है।