गोरखपुर: चोरी की बाइक OLX पर बेचने वाले आरोपी को पैडलेगंज चौकी इंचार्ज ने किया गिरफ्तार
पैडलेगंज चौकी इंचार्ज अंजय सिंह ने एक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। चोरी की मोटरसाइकिल को ओएलएक्स पर बेचने की कोशिश कर रहा था। आरोपी का नाम मोहम्मद नदीम है और वह कोतवाली थाना क्षेत्र के शाहमारूफ का रहने वाला है। आरोपी के पास से दो चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है। इसको विंध्यवासिनी पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया।