कटघोरा: बिजली ऑपरेटर के घर चंगाई सभा पर बवाल, हिंदू संगठन ने कराई बंद, पुलिस ने मकान मालिक को दिया नोटिस
कोरबा के डूमरकछार गांव में चंगाई सभा को लेकर विवाद हो गया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर सभा को बंद करा दिया। सूचना मिलने पर डायल 112 और पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभा आयोजित करने वाले मकान मालिक से पूछताछ शुरू कर दी है।घटना के बाद बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता थाना पहुंचे।