बौंली: बौंली थाना पुलिस ने चांदनहोली गांव में की कार्रवाई, अवैध बजरी परिवहन कर रही दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को किया ज़ब्त
क्षेत्र में लगातार मिल रही अवैध बजरी परिवहन की शिकायतों को लेकर बौंली थाना पुलिस एक्शन में है। बौंली थाना पुलिस ने आज सोमवार सुबह लगभग 8:00 बजे चांदनहोली गांव में कार्रवाई को अंजाम दिया है।थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन कर रही दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त किया।जब्त वाहनों को बौंली थाना लाकर एमएमडीआर एक्ट के तहत प्रकरण भी दर्ज किया गया।