उदाकिशुनगंज: उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस ने बैंक परिसर व अन्य सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जांच की
विभागीय निर्देश के आलोक में उदय किशनगंज अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना की पुलिस टीम ने मंगलवार को अपने-अपने संबंधित क्षेत्र मुख्यालय सहित आसपास के स्थान में मौजूद बैंक परिसरों का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न पंजियों का अवलोकन करते हुए बैंक परिसर में मौजूद सीसीटीवी एवं बैंक के इर्द गिर्द स्थापित सीसीटीवी कैमरे की स्थिति का जायजा लिया।