आगरा: सिरौली के पास नाबालिग से बलात्कार के मामले के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना मलपुरा पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें नाबालिक से बलात्कार करने के मामले में आरोपी अभियुक्त को सिरौली के पास से गिरफ्तार किया है, पुलिस की टीम गस्त कर रही थी, इसी दौरान मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई नाबालिक से बलात्कार करने के मामले में आरोपी सिरौली के पास कहीं भागने की फिराक में है, इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।