आगरा: नगला पदमा स्थित पुलिया टूटी, ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली धंसी
थाना सदर बाजार क्षेत्र के अंतर्गत नगला पदमा स्थित एक पुलिया टूट गई, पुलिया से ट्रैक्टर ट्राली गुजर रहा था, ट्रैक्टर ट्राली पुलिया में धंस गया, ट्रैक्टर के ड्राइवर व पुलिया पर बैठे लोगों की जान आफत में आ गई, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ ग्रामीणों ने बताया है की जिम्मेदार लोगों से शिकायत की गई है, लेकिन किसी ने इसकी तरफ ध्यान नहीं दिया है।