चंदौली: काजीपुर हत्याकांड का वांछित आरोपी कल्याणपुर के पास पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
जनपद की थाना सैयदराजा और चंदौली पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार सुबह हत्याकांड के वांछित आरोपी सवरू उर्फ रितेश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया, जबकि मुठभेड़ में कांस्टेबल भी घायल हुआ है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया। मुठभेड़ के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।