बेल्थरा रोड: शेखपुर जहिरपुर गांव में पति ने बरसाया बैट, पत्नी ने सर पर मारी ईंट, घर का झगड़ा पहुंचा उभांव थाना
बलिया: उभांव थाना क्षेत्र के शेखपुर जहिरपुर गांव में रविवार को पति-पत्नी का विवाद अचानक हिंसक हो उठा। अवैध संबंध के आरोपों से शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। गुस्से में पति ने घर में रखे बैट से पत्नी पर वार कर दिया, तो पत्नी ने भी ईंट उठाकर पति का सिर फोड़ दिया। घटना में खुर्शीद (35) और शमा परवीन (28) घायल हो गए। दोनों को आनन-फानन में सीयर