इंदौर: नारकोटिक्स पुलिस ने गीता नगर से 250 ग्राम चरस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Indore, Indore | Feb 25, 2025 इंदौर की नारकोटिक्स पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 250 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहम्मद सूफी इकरामुद्दीन को चंदन नगर थाना क्षेत्र के गीता नगर से पकड़ा गया। यह तस्कर छोटी-छोटी मात्रा में चरस को लोगों तक पहुंचाता था और उसे घर से बेचता था। नारकोटिक्स की टीम ने ग्राहक बनकर आरोपी के पास पहुंची और उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।