लातेहार: लातेहार में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत माहवारी स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
झारखंड महिला विकास समिति एवं यूनिसेफ की सहयोगी संस्था लीड्स के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार कोमिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिला स्तरीय माहवारी स्वच्छता प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय मास्टर प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन उप विकास आयुक्त सभागार में किया गया। जिसका उद्घाटन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेम्ब्रम ने किया l