यहां जाटव समाज के समाजोत्थान के कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा,कृषि मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा ने शिरकत की।विधायक राजेंद्र मीणा ने रविवार शाम 4 बजे बताया कि उपमुख्यमंत्री व कृषि मंत्री का दो दर्जन जगह जेसीबी से पुष्प वर्षा कर आतिशबाजी कर स्वागत किया।दोनों जनप्रतिनिधियों के आगमन को देखते हुए पुलिस की भारी सुरक्षा व्यवस्था रही और यातायात एकतरफा रहा।