धौलपुर: सांसद भजनलाल के बयान से समाज में उबाल, धौलपुर में विरोध मार्च निकाला, फोटो को लगाई आग
करौली-धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण समाज एवं अग्रवाल समाज को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान के विरोध में आज विप्र फाउंडेशन धौलपुर के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। समाज के लोगों में सांसद के बयान को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला। विप्र फाउंडेशन के आह्वान पर बड़ी संख्या में ब्राह्मण एवं अग्रवाल समाज के लो