कोतमा: डोला के पास सड़क दुर्घटना में कार सवार कई लोग घायल
Kotma, Anuppur | Jul 4, 2026 रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डोला में रेलवे फाटक के पास शुक्रवार शनिवार की मध्य रात्रि लगभग 2:00 बजे सड़क पर खड़े हुए वाहन से पीछे की ओर से आ रहा तेज रफ्तार कार पीछे से टकरा गया ।जिससे कार में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें 112 डायल पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी में उपचार के लिए दाखिल करायागया।