फुलवारी: अनीसाबाद के राम लखन सिंह यादव कॉलेज में हुआ दही चूड़ा भोज, सभी धर्मों के लोग हुए शामिल
Phulwari, Patna | Jan 13, 2025 अनीसाबाद स्थित राम लखन सिंह यादव कॉलेज में सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे दही चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के कर्मचारी समेत शिक्षक भी शामिल हुए। राम लखन सिंह यादव कॉलेज में हर साल दही चूड़ा भोज का आयोजन किया जाता है जिससे आपसी भाईचारा और प्रेम बना रहे। वहीं आज भी दही चूड़ा के इस भोज में सभी धर्म के लोग शामिल हुए।