बाह: पिनाहट बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान, 20 से अधिक चालान किए गए
पिनाहट में लगातार जाम की शिकायतों के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। शुक्रवार शाम 4 बजे बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। सड़क किनारे अवैध रूप से रेहड़ी-पटरी लगाकर यातायात बाधित करने वालों को हटाया गया। पुलिस ने नंदगांव तिराहे और मुख्य बाजार में सघन चेकिंग कर 20 से अधिक लोगों के चालान किए और दोबारा अतिक्रमण न करने की चेताव