मनोहरथाना: मनोहरथाना क्षेत्र के दोरे पर जिला कलेक्टर ने घटिया निर्माण पर भड़के, ठेकेदार पर एफआईआर कराने के दिए निर्देश
झालावाड़ जिला कलेक्टर ने मंगलवार को मनोहरथाना क्षेत्र के मनोहरथाना प्राचीन किले का निरिक्षण व ग्राम पिपलोदी और आंवलहेड़ा में निर्माणाधीन व नवनिर्मित स्कूल भवनों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आंवलहेड़ा के नवनिर्मित विद्यालय भवन में घटिया निर्माण कार्य पाए जाने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई और दोषी संवेदक के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।