महाराजपुर: गढ़ीमलहरा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में आतिशबाजी विक्रेताओं के लाइसेंस की जाँच की
एसपी अगम जैन के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गढ़ीमलहरा थाना पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र में आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर आतिशबाजी बेचने वाले व्यापारियों के यहां जाकर स्टॉक चेक किया गया और उनके लाइसेंस भी चेक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस मामले की जानकारी पुलिस ने आज 9 अक्टूबर शाम 5:00 बजे दी है।