हुज़ूर: भोपाल में बकरीद पर कुर्बानी के बाद चलाया गया स्वच्छता अभियान
Huzur, Bhopal | Jun 7, 2025 राजधानी भोपाल में शनिवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) धूमधाम से मनाई गई। सुबह मुख्य नमाज के बाद शहरभर में कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। इसके मद्देनजर नगर निगम ने सफाई व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए। नगर निगम की टीमें कुर्बानी के अवशेष एकत्रित करने गली-मोहल्लों में पहुंचीं। कुल 91 कंटेनरों के माध्यम यह अवशेष आदमपुर कांति स्थित रेंडरिंग प्लांट भेजे गए|