हरिहरगंज: हरिहरगंज नगर पंचायत कार्यालय परिसर ही स्वच्छ नहीं, तो क्षेत्र की स्वच्छता बेकार: दिलीप चौधरी
हरिहरगंज नगर पंचायत में एक तरफ स्वच्छता अभियान चलाकर नगर पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ बनाया जा रहा है। जबकि हरिहरगंज नगर पंचायत कार्यालय के बगल में कुडे ,कचरा का अंबार लगा हुआ। आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष दिलीप चौधरी ने जानकारी देते हुए मंगलवार के शाम 5 बजे कहा कि इस सफाई अभियान का क्या तात्पर्य है जो कार्यालय के बगल में पूरे शहर के कूडा को डंपिंग किया जा रहा है