रूड़की: बादशाह चौक पर मुस्लिम समाज ने पाकिस्तान के खिलाफ सड़कों पर उतरकर, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे के साथ किया पुतला दहन
रुड़की में सती मोहल्ले में बादशाह चौक पर आज पाकिस्तान पर मुस्लिम समाज का गुस्सा भड़क गया है। जिसके चलते AIMIM पार्टी से जुड़े मुस्लिम समाज के लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए है। साथ ही मुस्लिम समाज के लोगों ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला दहन किया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में AIMIM पार्टी से जुड़े मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे है।