गोवर्धन: गिर्राज जी की नगरी गोवर्धन में ब्राह्मण समाज की एकता के लिए हुआ राष्ट्रीय सम्मेलन
गिर्राज जी की नगरी गोवर्धन में ब्राह्मण समाज की एकता के लिए हुआ राष्ट्रीय सम्मेलन गोवर्धन क्षेत्र के गांव पाडल में भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय सम्मेलन और सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। समिति के सचिव कुंजी पंडित के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करना रहा