शाहपुर: भौंरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: खेत में बारूदी गोले रखकर मवेशियों को नुकसान पहुंचाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Shahpur, Betul | May 6, 2026 भौंरा थाना क्षेत्र में मवेशियों को नुकसान पहुंचाने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में सामने आया कि ग्राम कोयलारी, पोस्ट कछार चौकी भौंरा निवासी आरोपी राकेश चौहान उर्फ पारदी ने अपने खेत में अवैध रूप से बारूद के गोले तैयार कर रखा था।जिसके कारण ही हादसा हुआ।