मड़ियाहू: मुकुंदपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया
जौनपुर के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में 30 वर्षीय विवाहिता सुनीता पटेल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति व ससुरालजनों पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।