करौं: करौं प्रखंड में ईद की नमाज अदा की गई, भाईचारे और अमन-चैन की दुआ मांगी गई
Karon, Deoghar | Mar 21, 2026 करौं प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में शनिवार को ईद-उल-फितर की नमाज बड़े ही धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ अदा की गई। सुबह सात बजे से लेकर दस बजे तक चले इस नमाज सिलसिले में अकीदतमंदों ने देश और दुनिया में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।