डोमचांच: डोमचांच नगर पंचायत में 34 विकास योजनाओं को मिली मंज़ूरी, टेंडर प्रक्रिया जल्द होगी शुरू
डोमचांच नगर पंचायत के विकास को गति देने के लिए 34 विकास योजनाओं को स्वीकृति मिल गई है। अब इन योजनाओं के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा ने सोमवार को 1 बजे कहा कि अब योजनाओं का चयन वार्डवार बंटवारे के बजाय जरूरत के आधार पर किया जाएगा।