गया टाउन सीडी ब्लॉक: अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने विष्णुपद मंदिर में की विशेष पूजा, श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति ने किया सम्मानित
अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर गया के विष्णुपद मंदिर पहुंची। जहां गर्भ गृह में भगवान श्री विष्णु के पावन चरण का दर्शन कर विशेष पूजा अर्चना की।जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया।देश के साथ साथ बिहार के कल्याण की प्रार्थना की है।इस मौके पर श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति के द्वारा रविवार की रात 8 बजे अंग वस्त्र और श्री विष्णु चरण भेंट कर सम्मानित किया।