गोरौल: भवनटोली गांव से अपहृत चार वर्षीय बच्चे को गोरौल पुलिस ने 14 घंटे में मसजिदिया गांव के बगीचे से सकुशल बरामद किया
गोरौल थाना क्षेत्र के भवनटोली गांव से अपहृत चार वर्षीय बच्चे श्रेयांस को महुआ एसडीपीओ सुमन सुरभ के नेतृत्व मे इंस्पेक्टर गोरौल पुलिस ने छापेमारी कर 14 घण्टे के अंदर कटहरा एवं हरिलोचनपुर थाने के सीमा के मसजिदिया गांव निकट एक बगीचा से सोमवार की सुबह सकुशल बरामद कर थाने ले आयी। जहा एसडीपीओ ने गोरौल थाना पर सोमवार को 3 बजे दिन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।