जलालाबाद: अल्लाहगंज के हुल्लापुर क्षेत्र में सरकारी गेहूं क्रय केंद्र लापता, किसान परेशान होकर ढूंढते रहे
शाहजहांपुर जनपद के अल्लाहगंज क्षेत्र के भारतीय किसान हल धर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रामदेव सिंह सोमवंशी ने तहसील समाधान दिवस जलालाबाद में पहुंचकर एसडीएम को प्रार्थना पत्र देखकर बताया हुल्ला पुर के नाम से एक सरकारी गेहूं क्रय केंद्र संचालित है परंतु वह लापता है.. किसानों को ढूंढने से केंद्र का पता नहीं चल रहा.