राजपुर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना के ठीक पूर्व संध्या पर पुलिस जवानों ने अपनी मुस्तादी का जनता को संकेत दिया है। पुलिस जवानों ने इस बीच विधानसभा क्षेत्र में अपनी शक्ति प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को 4:00 अपराह्न में फ्लैग मार्च का आयोजन किया। मतगणना के निकट आने के साथ ही प्रत्याशियों व उनके समर्थकों में हार जीत को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।