कांके: डोरंडा स्थित रिसालदार शाह बाबा मजार समेत कई इलाकों में मनाई गई शब-ए-बरात
Kanke, Ranchi | Feb 4, 2026 डोरंडा स्थित रिसालदार शाह बाबा मजार सहित कई इलाकों में मंगलवार देर रात करीब 11 बजे शब ए बरात का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर डोरंडा स्थित रिसालदार शाह बाबा सहित कई इलाकों में मस्जिदों, मदरसों, कब्रिस्तान और इबादतगाहों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। साथ ही मस्जिदों और कब्रिस्तान तक जाने वाली सभी रास्तों पर साफ सफाई एवं लाइट की व्यवस्था की गई थी।