फतुहा: कोऑपरेटिव कॉलोनी में हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े की डकैती, लोगों में दहशत
Fatwah, Patna | May 4, 2026 फतुहा कोऑपरेटिव कॉलोनी स्थित एक घर में हथियारबंद व नकाबपोश अपराधियों ने दिनदहाड़े घुसकर डकैती की घटना का अंजाम दिया है। इस घटना से फतुहा शहर के लोग सहमे हुए हैं। फतुहा पुलिस के लिए यह बहुत बड़ी चुनौती है। पीड़ित घर मालिक अशोक सिंह ने बताया कि पूरे परिवार को बंधक बनाकर 6 अपराधियों ने करीब 6 लाख रु के सोने चांदी के जेवरात और ₹20000 नगदी लूट कर लेकर चले गए हैं।