कुटुंबा: कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अंबा में LPG गैस की किल्लत और डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों के खिलाफ फूंका पीएम मोदी का पुतला
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार गुरुवार को औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एलपीजी गैस की किल्लत और डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रखंड अध्यक्ष नीलम सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत अंबा चौक पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए पुतला दहन किया गया।