बलरामपुर: इंडियन बैंक स्टाफ द्वारा सामाजिक सहभागिता कार्यक्रम अंतर्गत जिला संयुक्त चिकित्सालय ब्लड बैंक में किया गया रक्तदान
जिला संयुक्त चिकित्सालय ब्लड बैंक में इंडियन बैंक के स्टाफ द्वारा सामाजिक सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत रक्तदान किया गया। कार्यक्रम में इंडियन बैंक बलरामपुर एवं ब्लड बैंक के स्टाफ उपस्थित रहे।लीड बैंक मैनेजर ने कहा कि बैंक अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति हमेशा सजग रहता है, उन्होंने कहा कि रक्तदान दूसरों की जिंदगी बचाता है इससे बड़ा पुण्य कार्य कोई नहीं है