गुरुआ: गुरुआ बाजार में दिनदहाड़े झपटमारी: बदमाश बच्ची के हाथ से सोने की चेन से भरा थैला छीनकर फरार
Gurua, Gaya | Apr 4, 2026 गया जिले के गुरुआ बाजार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दिनदहाड़े झपटमारी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे मासूम बच्चों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुआ थाना क्षेत्र के आरसी कला गांव की रहने वाली सरिता देवी ने गुरुआ बाजार स्थित एक जेवर दुकान से करीब एक लाख बीस हजार रुपये की