बीना: किर्रोद बायपास पर कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से हुए घायल
Bina, Sagar | Mar 14, 2024 आगासौद थाना क्षेत्र अंतर्गत किर्रोद बाईपास पर कार और मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी अनुसार डायल 100 नंबर को किर्रोद बाईपास पर एक्सीडेंट की सूचना मिली थी और मौके से बाइक सवार तीनों घायलों को 108 की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।