बीना: मामला दर्ज किए जाने के विरोध में अधिवक्ता संघ के लोगों ने उप पुलिस अधीक्षक रेल कार्यालय एवं GRP थाने के बाहर की नारेबाजी
Bina, Sagar | Mar 13, 2024 जीआरपी थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल चर्च के पास रात में गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, मामले में पुलिस ने हरि सिंह समेत चार लोगों पर 307 के तहत मामला दर्ज किया है। जीआरपी के द्वारा हरी सिंह पर मामला दर्ज करने के विरोध में नाराज अधिवक्ता संघ उप डीएसपी कार्यालय रेल एवं जीआरपी थाने पहुंचे और नारेबाजी कर डीएसपी रेल को ज्ञापन सोपा।