लोहरदगा: तेज रफ्तार ऑटो ने छीनी जिंदगी, हादसे में घायल सुकरा उरांव की मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
गुमला जिले के सिसई-छाड़दा मार्ग पर बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में घायल उगरा गांव निवासी सुकरा उरांव की इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार को लोहरदगा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर