बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र में खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
Barh, Patna | May 24, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के मासूमगंज में एक लगभग 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत की ख़बर सामने आई है। सूचना मिलने के बाद तुरंत एसडीपीओ बाढ़ 1 रामकृष्ण तथा बाढ़ थाना प्रभारी बृजकिशोर सिंह अपने दल बल के साथ लगभग 3 बजे घटनास्थल पर पहुंचे तथा जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक की पहचान परशुराम पांडे के रूप में की गई है।