चानन पुलिस ने भलुई बालू घाट से अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर को जब्त किया है. गुरुवार अपराह्न 3 बजे चांनन थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार सिंह ने बताया कि इसे लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है. गुरुवार की सुबह पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई. खनन विभाग को इसकी सूचना दी गई है.