डोमचांच: डोमचांच के पुरनाडीह के ग्राम नवादा में जनगणना-2027 के लिए डोर-टू-डोर मकान गणना का कार्य शुरू
डोमचांच प्रखंड अंतर्गत पुरनाडीह पंचायत के ग्राम नवादा में जनगणना-2027 के तहत डोर-टू-डोर मकान गणना एवं सूचीकरण कार्य की शुरुआत शुक्रवार को 11 बजे कर दी गई है। इस अभियान के तहत जनगणनाकर्मी प्रदीप दास घर-घर जाकर मकानों एवं परिवारों से संबंधित आवश्यक जानकारियां एकत्र कर रहे हैं।